रविवार, 19 मई 2024

नेहरू वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से अहिल्याबाई होल्कर की महानता को दर्शाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःनेहरू वर्ल्ड स्कूल की प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।  वार्षिकोत्सव की थीम भारत की धरोहर देवी अहिल्या पर आधारित रही। समारोह में स्कूल के बच्चों ने 18 वीं सदी की महान विभूति अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों ने अहिल्या बाई होलकर के बचपन से लेकर महारानी बनने की यात्रा को प्रस्तुत किया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। बच्चांें ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर भारत के इतिहास की सशक्त महिलाओं में से एक थीं और अपने अपने कल्याणकारी कदमों की वजह से वे एक संत के रूप में याद की जाती हैं। 

वे कुशल योद्धा थीं। सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, नारी शिक्षा, उनकी नेतृत्व क्षमता, सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जैसी खूबियों ने उन्हें महान बना दिया। बच्चों ने यह भी संदेश भी दिया कि क्षमता हमारे अंदर ही है, आवश्यकता उसे  उभारने की है। समारोह का उदघाटन डिप्टी असिस्टेंट म्यूनिस्पल पल्लवी सिंह व विशिष्ट अतिथि एआरटीओ छवि चौहान ने किया। डायरेक्टर डॉ अरूणाभ सिंह व एक्ज़ीक्यूटिव हैड सुजैन होम्स ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों का विवरण दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें